फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट लदा ट्रक लूटने वाले 7 बदमाश पकड़े

Sat, 09 Jan 2016 01:41 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गभाना क्षेत्र में नौ दिन पहले मीट से लदा ट्रक लूटने के मामले में पुलिस ने सात लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन फरार हो गए हैं। पकड़े गए बदमाशों से लूटे गए माल की बिक्री के साढ़े तीन लाख रुपये भी बरामद हुए हैं। लूटा गया ट्रक व अवैध असलाह भी मिले हैं।  
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ. ब्रजेश सिंह ने इस सिलसिले में शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि 30 दिसंबर 2015 की रात को मथुरा रोड बाईपास तालसपुर स्थित मीट फैक्ट्री कोको टेक प्राइवेट लिमिटेड से एक ट्रक मीट लादकर मेरठ के लिए चला था। ट्रक को इकबाल निवासी असोड़ा ,हापुड़ चला रहा था। गभाना के गांव चूहरपुर के पास 10 बदमाशों ने एक मैक्स पिकअप, एक जाइलो कार का प्रयोग कर ट्रक लूट लिया। 
घटना की रिपोर्ट कंपनी के मैनेजर रामकुमार शर्मा ने दर्ज कराई। सात जनवरी की रात्रि 10 बजे पुलिस को यह सूचना मिली कि बदमाश माल देकर मेरठ जाने वाले हैं। इस पर पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस दल की गांव पैराई के पास  बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़  के दौरान पुलिस ने सात बदमाशों को दबोच लिया। तीन बदमाश मौके से भाग गए। 
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम बब्बू निवासी कोरह रुस्तमपुर गभाना, इमरान, हाकिम, माजिद निवासीगण मकदूम नगर, कफील निवासी मकदूम नगर पीपल वाली गली, सुशील निवासी चौमुहां गभाना, दीन मोहम्मद निवासी शाहजमाल रोरावर थाना देहली गेट बताए। इनके पास से लूटा गए ट्रक के अलावा लूट में प्रयुक्त जाइलो कार व मैक्स पिकअप गाड़ी मिली है। इनसे अवैध असलाह भी मिले हैं। 
बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस पार्टी में थाना प्रभारी गभाना मो. असलम, उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह तेवतिया, संजय कुमार आर्य, गोपाल सिंह, सिपाही अजीत सिंह, श्रीओम, नरेंद्र सिंह, हुकुम सिंह, नितिन, विश्वेंद्र, अभय कुमार, पंकज चौधरी शामिल थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें