फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर साल भर से फरार थे सराफ की दुकान लूटने वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बन्नादेवी क्षेत्र में 11 सितंबर को दिनदहाड़े सुंदर ज्वेलर्स के यहां से 35 लाख रुपये के जेवरात लूटने वाले बदमाशों ने एक वर्ष पहले अपने गांव सोफा खेड़ा के प्रधान पति की हत्या की थी। हत्या करने के बाद से वह फरार थे। तीनों बदमाशों का अपराध से गहरा नाता है। अलीगढ़ के अलावा दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में भी उन पर संगीन धाराओं में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन में भी गुरुग्राम की पुलिस खैर स्थित गांव सोफा खेड़ा में इन बदमाशों के घर पहुंची थी और कुर्की नोटिस चस्पा कर गई थी। ज्वेलर्स के यहां लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीनों बदमाश सौरभ कालिया पुत्र विनोद उर्फ भूरा, रोहित पुत्र महा सिंह और मोहित पुत्र जयपाल अलीगढ़ की तहसील खैर के गांव सोफा खेड़ा के रहने वाले हैं। इन तीनों ने ही 12 अक्तूबर 2019 को ग्राम प्रधान के पति कालीचरण की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कालीचरण की हत्या उन्होंने सुपारी लेकर की थी।
कालीचरण पर गांव के ही हरिओम की हत्या का आरोप था। हरिओम का पुत्र अमन, जो खुद अपराधी है और जेल में है, उसने जेल से ही इन तीनों लुटेरों को सुपारी देकर कालीचरण की हत्या कराई थी। इसके बाद से ही यह तीनों गांव से फरार थे।
विज्ञापन

तीनों बदमाशों पर गुरुग्राम, नोयडा, सिकंदराराऊ, अतरौली, खैर, आदि में मुकदमे दर्ज हैं। गांव सोफा खेड़ा के निवासियों के मुताबिक कालीचरण की हत्या से पहले से ही यह गांव में नहीं रहते थे।
अपराध में शामिल होने के कारण इनको बाहर ही रहना पड़ता था। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया है कि सराफ की दुकान में लूट की योजना उन्होंने लॉकडाउन के दौरान बनाई थी, लेकिन सही समीकरण न बनने के चलते वारदात को अंजाम नहीं दे पा रहे थे। पकड़े गए बदमाशों के लिए अपराध करना उनकी आजीविका का मुख्य जरिया है । अपराध, लूटपाट करके उस पैसे को अपने शौक और ऐशोआराम के लिए खर्च करना उनके लिए नियमित बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें