फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के मास्टर स्टेशन से होगा गांवों की भूमि का सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा बीते अप्रैल माह में लांच की गई स्वामित्व योजना का जिले में भी क्रियान्वयन शुरू हो गया है। जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर फिलहाल दस गांवों का चयन किया गया है। डीएम ने एडीएम प्रशासन को मैपिंग कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

शहर की कोल तहसील के पास मास्टर स्टेशन तैयार किया जाएगा। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। इस मास्टर स्टेशन में ड्रोन कैमरों की पूरी कंट्रोलिंग रहेगी। यहां से उड़ान भरने के बाद ड्रोन कैमरे 60 किमी की परिधि के गांव की मैपिंग कर सकेंगे। बुधवार को ड्रोन सर्वे करने के लिए भारत सरकार की सर्वेक्षण संस्था के अधिकारी अलीगढ़ आए। उन्होंने डीएम और एडीएम प्रशासन से वार्ता कर मास्टर स्टेशन का पूरा प्रारूप बताया। एडीएम प्रशासन देवी प्रसाद पाल ने बताया कि तहसील कोल के 10 ग्राम पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चिह्नित किए गए हैं। इन गांव में विकास खंड धनीपुर एवं जवां के अंतर्गत ग्राम नारौली, सिकंदरपुर माछुआ, मई, ईशनपुर, एदलपुर, भवनखेड़ा, अलीपुर, नगला पानखानी, पड़का और खेरूपुरा शामिल हैं।
इन गांवों में खेत एवं मकान की डिजिटल मैपिंग होने से संपत्तियों की एक क्लिक पर जानकारी मिल सकेगी। शहरी क्षेत्रों के ही समान गांवों में भी लोग अपनी अचल संपत्ति पर बैंक से लोन ले सकेंगे। डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वह लोगों को इस योजना का लाभ बताकर उनका सहयोग लें। ड्रोन तकनीक से डिजिटल मैपिंग होने के बाद उक्त भूमि के मालिक को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें