फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर इस बार रोडवेज की 16 लाख कम हुई कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
होली के मौके पर परिवहन विभाग द्वारा चलाई गई 10 दिवसीय प्रोत्साहन योजना में पिछले साल के मुकाबले 16 लाख रुपये की कमाई कम हुई है। जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि लोगों ने निजी वाहन के आवागमन को पसंद किया है।
विज्ञापन

आरएम परवेज खां ने बताया कि विभाग ने होली के त्योहार को लेकर 25 मार्च से दिल्ली-कानपुर, नोएडा, बल्लभगढ़, बरेली, मुरादाबाद के अलावा मथुरा, वृंदावन समेत लोकल रूटों पर करीब 175 अतिरिक्त बसें चलाईं थीं। इस बार विभाग कमाई व कुल किलोमीटर के लक्ष्य से काफी पीछे रह गया है। उन्होंने बताया कि पिछली बार होली पर 17.50 हजार किलोमीटर का सफर बसों ने तय किया था। इस बार बसों ने 16.54 हजार किलोमीटर का सफर तय किया है।
जो पिछली बार की अपेक्षा 116 किलोमीटर कम है। इसी तरह कमाई के मामले में पिछली बार 654.88 करोड़ रुपये के राजस्व की आय हुई थी। जबकि इस बार 638.84 करोड़ रुपये की आय हुई है। जो करीब 16.04 लाख रुपये कम है। उन्होंने बताया कि विभाग ने बस चालक, परिचालक व स्टाफ को मिले लक्ष्य की प्राप्ति पर 25 मार्च से तीन अप्रैल तक दस दिवसीय प्रोत्साहन योजना चला रखी है। उन्होंने दावा किया है कि अभी योजना में दो दिन बाकी हैं। ऐसे में पिछले साल हुई आय के लक्ष्य को पाने में जरूर सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें