मोबाइल टावर पर चढ़े रोडवेज संविदा चालक ने ऊपर ही एक बैनर लगा रखा है, जिस पर कॉकरोच जनता पार्टी की तर्ज पर ड्राइवर जनता पार्टी यानी डीजेपी बनाने की बात कही है।
रोडवेज में संविदा चालक के रूप में तैनात राजू सैनी मंगलवार को क्वार्सी चौराहा स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने रोडवेज अधिकारियों पर खुद के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। करीब 6 घंटे बाद प्रशासन ने राजू सैनी को मोबाइल टावर से नीचे उतारा और बातचीत के लिए पुलिस क्वार्सी थाने ले गई। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र कुमार वर्मा और सीओ सिविल लाइन सर्वम सिंह के आश्वासन के बाद राजू सैनी टावर से नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
राजू सैनी रावण टीला क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। वह मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मोबाइल टावर पर चढ़े। सूचना मिलते ही मौके पर इलाका पुलिस पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर मौजूद है। आसपास स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम राजू सैनी को टावर से नीचे उतारने का प्रयास कर रही है।
सीजेपी की तर्ज पर बनाई डीजेपी यानी ड्राइवर जनता पार्टी
मोबाइल टावर पर चढ़े रोडवेज संविदा चालक ने ऊपर ही एक बैनर लगा रखा है, जिस पर कॉकरोच जनता पार्टी की तर्ज पर ड्राइवर जनता पार्टी यानी डीजेपी बनाने की बात कही है। चालक वीडियो में डीजेपी के साथ आने के लिए ड्राइवरों से कह रहा है। बैनर में लिखा है कि डीजेपी ड्राइवर जनता पार्टी ... ड्राइवरों पर हो रहे अत्याचार, अब नहीं सहेंगे अपनी सरकार... चाहे शहीद होना पड़े में तट पर तैयार हूं... बीजेपी पार्टी हमेशा रहे। बैनर पर पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के फोटो लगे हैं।