प्रयागराज में अगले वर्ष 2025 में होने वाले महाकुंभ मेले के लिए परिवहन निगम ने भी कमर कस ली है। महाकुंभ में अलीगढ़ से जाने वाले श्रद्धालुओं को आनेपरेशानी न हो, इसके लिए परिवहन निगम ने करीब 100 बसें संचालित होंगी।
विज्ञापन
उधर, रेलवे ने भी अतिरिक्त ट्रेनें संचालित करने की योजना बना ली है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि महाकुंभ के दौरान यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों का संचालन किया जाएगा। अलीगढ़ परिक्षेत्र के सभी डिपो से बसों का संचालन होगा। यात्रियों की संख्या के अनुरूप बसों की संख्या व फेरे बढ़ाए जाएंगे।
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि कुंभ मेले के दाैरान दिल्ली-प्रयागराज मार्ग पर मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।