फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार गई जिंदगी की जंग: गैस सिलिंडर लीक होने से हुए हादसे में घायल युवती की मौत, परिवार में छाया मातम

Sat, 07 Dec 2024 12:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रात में शालिनी भाई के लिए रसोई में दूध गर्म करने पहुंची। शालिनी ने जैसे ही गैस चूल्हे को चालू कर जलती हुई माचिस की तीली दिखाई, उसी समय गैस सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आग की ऊंची-ऊंची लपटों को देखकर शालिनी चीखती हुई बाहर की तरफ दौड़ी।
विज्ञापन
शालिनी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर के थाना बन्नादेवी क्षेत्र के न्यू अशोक नगर में बीते सोमवार को गैस सिलिंडर लीक होने से हुए हादसे में घायल युवती ने 5 दिसंबर देर रात दम तोड़ दिया। युवती का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था।

विज्ञापन


थाना बन्नादेवी क्षेत्र के न्यू अशोक नगर निवासी कारोबारी अशोक कुमार ने करीब दो माह पूर्व ही नया मकान बनवाया था। वह 2 दिसंबर को पत्नी के साथ मथुरा-वृंदावन गए थे। घर में बड़ी बेटी 20 वर्षीय शालिनी व बेटा सौरभ ही मौजूद थे। रात में शालिनी भाई के लिए रसोई में दूध गर्म करने पहुंची। शालिनी ने जैसे ही गैस चूल्हे को चालू कर जलती हुई माचिस की तीली दिखाई, उसी समय गैस सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आग की ऊंची-ऊंची लपटों को देखकर शालिनी चीखती हुई बाहर की तरफ दौड़ी। तभी तेज धमाके के साथ ही सिलिंडर में विस्फोट हो गया। रसोईघर क्षतिग्रस्त हो गया था। मकान के दूसरे हिस्से की दीवारों में दरारें आ गईं।

हादसे में शालिनी गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसे पहले जिला अस्पताल फिर जेएन मेडिकल काॅलेज पहुंचाया गया। जहां से हालत नाजुक देखते हुए परिजन दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में ले गए। जहां बृहस्पतिवार की देर रात इलाज के दौरान शालिनी ने दम तोड़ दिया। परिजन पोस्टमार्टम कराकर शुक्रवार को शव को लेकर अलीगढ़ आ गए। देर शाम शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें