फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सारसाैल चाैराहे पर रोक दीं रोडवेज बसें

विज्ञापन
गांधी पार्क रोडवेज बस स्टैंड पर बस का इंतजार करते यात्री। - फोटो : samvad
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस प्रशासन ने रोडवेज बसों को शहर में अंदर आने से रोक दिया है। जिससे इन बसों में सफर करने वाले सैकड़ों मुसाफिरों को खासी परेशानी हो रही है। बच्चों और परिवार के साथ सफर कर रहे यात्री सबसे अधिक परेशान हैं। उन्हें टेंपो और ऑटो से हाईवे तक दाैड़ लगानी पड़ रही है। इसके लिए अलग से किराया भी देना पड़ रहा है। ऑटो और टेंपो चालक भी मनमाना किराया वसूल रहे हैं।
विज्ञापन




गांधीपार्क, मसूदाबाद और सारसौल बस स्टैंड से सफर करने वाले मुसाफिर इससे सबसे अधिक परेशान हैं। रोडवेज के आरएम सत्येंद्र वर्मा ने कहा कि मुसाफिरों की समस्या को दूर करने का प्रयास जारी है। जल्द ही बसें शहर के बस स्टैंड तक लाने का इंतजाम किया जाएगा। एसपी यातायात प्रवीण कुमार ने कहा है कि शहर में जाम की समस्या को कम करने के लिए इन बसों को नादा पुल से सारसौल बस स्टैंड तक ही संचालित किया जाएगा। इसके बाद बसें शहर में अंदर नहीं जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें