लंबे समय से एक थाने में तैनात दरोगा, कंप्यूटर ऑपरेटर, मुख्य आरक्षी, महिला मुख्य आरक्षी व आरक्षी समेत कुल 47 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए उन्हें नई तैनाती मिली है।
अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन ने शनिवार देर रात जिले के दो थाना प्रभारियों में फेरबदल किया है। जबकि लंबे समय से थानों में तैनात 47 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र बदलते हुए उन्हें नई तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गंगीरी में तैनात थाना प्रभारी सरिता द्विवेदी का जनपद हाथरस स्थानांतरण हो जाने पर उनके स्थान पर गोरई थाना प्रभारी ज्योति श्रीवास्तव को गंगीरी का नया प्रभारी बनाया गया है। रोरावर थाने में तैनात अतिरिक्त निरीक्षक अनिल कुमार जयंत को गोरई थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा लंबे समय से एक थाने में तैनात दरोगा, कंप्यूटर ऑपरेटर, मुख्य आरक्षी, महिला मुख्य आरक्षी व आरक्षी समेत कुल 47 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए उन्हें नई तैनाती मिली है।
यहां क्लिक कर देखें लिस्ट