गभाना बस स्टैंड बना खंडहर। संवाद
- फोटो : samvad
कस्बे में बना रोडवेज बस स्टैंड का भवन इन दिनों खंडहर पड़ा हुआ है। बसें बाईपास से होकर गुजर जाती हैं। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामान करना पड़ता है।
रोडवेज ने गभाना में करीब 40 साल पहले रोडवेज बस स्टैंड बनाया था। यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें कैंटीन भी बनाई, लेकिन करीब 15 साल से यह भवन खंडहर हालत में पड़ा हुआ है। अब यहां न कोई बस रुकती है और न कैंटीन का संचालन होता है। बसें भी गभाना बाईपास से हाईवे पर होकर गुजर जाती हैं। स्थानीय लोगों को रोडवेज बसों से यात्रा करने के लिए बाईपास पर जाना पड़ता है। लोगों ने बस स्टैंड की बदहाली को लेकर शिकायत कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से की, लेकिन परिणाम कुछ नहीं निकला।
- बस स्टैंड पर बना भवन पूरी तरह से खंडहर हो चुका है। इसका सुंदरीकरण होना चाहिए। इससे रोडवेज बसें कस्बे में होकर जा सकेंगी। - पं. श्याम बाबू शर्मा अध्यक्ष गभाना विकास समिति
- बस स्टैंड का सुंदरीकरण होने से स्थानीय यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। उन्हें बाईपास पर नहीं जाना पड़ेगा। अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। - अनिल सिंह
- करीब 15 साल से कस्बे का बस स्टैंड खंडहर हालत में पड़ा है। कई बार शिकायत करने के बाद इसका सुंदरीकरण नहीं किया गया है। - अतुल अग्रवाल
- पहले चरण में खैर बस स्टैंड का नए सिरे निर्माण कराया जा रहा है। दूसरे चरण में गभाना, इगलास व अकराबाद का निर्माण कराया जाएगा। - सतेंद्र वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज।