फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Road Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कन्नौज डिपो की रोडवेज बस, दो लोगों की मौत, छह घायल

Tue, 19 Aug 2025 12:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रोडवेज बस एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की मौत हो गई। सड़क दुर्घटना में दोनों वाहनों में सवार इह लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त रोडवेज बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर-दिल्ली हाईवे पर गभाना अंतर्गत पहावटी मोड़ के पास 18 अगस्त की देर रात करीब डेढ़ बजे कन्नौज डिपो की बस आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राॅली से टकरा गई। हादसे में बस के चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सवार तीन यात्रियों सहित छह लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन


कन्नौज डिपो के परिचालक मेराज ने बताया कि कन्नौज से बस में 44 सवारियां लेकर दिल्ली जा रहे थे। पहावटी मोड़ के पास आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली से बस पीछे से जा टकराई। हादसे में बस के चालक कमल कठेरिया (30) पुत्र सतानंद निवासी शरीफापुर थाना कोतवाली कन्नौज और ट्रैक्टर सवार विजेंद्र (35) पुत्र रघुनाथ निवासी पांडली थाना आदमपुर जिला अमरोहा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन

ट्रैक्टर सवार जय सिंह, कवेंदर और सत्यवीर के अलावा बस सवार तीन यात्री घायल हुए। हादसा होते ही बस और ट्रैक्टर सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची गभाना थाना पुलिस ने ट्रैक्टर सवार तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहीं बस के तीनों घायलों के मामूली चोटें बताई गई हैं। दूसरे वाहनों के जरिये बस के सभी यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए भेजा गया। मृत चालक के पिता सतानंद की ओर से हादसे की तहरीर गभाना थाने में दी गई है।

चार भाइयों में सबसे छोटे थे विजेंद्र
विजेंद्र चार भाइयों में सबसे छोटे थे। वह हैंडपंप की बोरिंग का काम करते थे। जून माह में जट्टारी में बोरिंग की थी, तभी से बोरिंग मशीन और पाइप आदि वहां पर थे। इस सामान को लेकर अपने साथियों के साथ अमरोहा लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। वहीं रोडवेज बस चालक कमल कठेरिया अपने पीछे तीन बच्चों को रोता छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें