फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: रात तीन बजे छात्रों की भूख हड़ताल-धरना खत्म, फीस वृद्धि 20 फीसदी, दिसंबर में होंगे छात्र संघ चुनाव

Tue, 19 Aug 2025 08:24 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शुल्क वृद्धि की सीमा 36 फीसदी से घटाकर 20 फीसदी तय की गई है। छात्रसंघ चुनाव दिसंबर में होगा। कक्षाओं में कम उपस्थिति के मामले में व्यक्तिगत रूप से विद्यार्थियों का पक्ष सुनकर उनका समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
छात्रों को जूस पिलातीं वीसी नईमा खातून - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में शुल्क वृद्धि, छात्रसंघ चुनाव सहित अन्य मांगों को लेकर 18 दिन से चल रहे आंदोलन के आगे इंतजामिया झुक गई। छात्रों की चार मांगें मान ली गईं। छात्रसंघ चुनाव दिसंबर में होगा। शुल्क वृद्धि 20 फीसदी होगी। सोमवार की रात तीन बजे कुलपति प्रो. नईमा खातून ने भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को जूस पिलाकर हड़ताल खत्म कराई। बाब-ए-सैयद से आवाजाही शुरू हो गई। 

विज्ञापन


शुल्क वृद्धि, छात्रसंघ चुनाव सहित अन्य मांगों को लेकर दो अगस्त से यूनिवर्सिटी के बाब-ए-सैयद पर विद्यार्थियों का धरना-प्रदर्शन चल रहा था। 18 अगस्त की रात 3 बजे छात्रों और इंतजामिया के बीच वार्ता हुई। इसमें सभी मांगों पर सहमति बनी। विषम सेमेस्टर की परीक्षा समाप्त होने के बाद और शीतकालीन अवकाश शुरू होने से पहले दिसंबर में छात्रसंघ का चुनाव होगा।

इंतजामिया ने कहा कि शैक्षणिक परिषद द्वारा शुल्क वृद्धि का मुद्दा पहले ही सुलझा लिया गया है। शुल्क वृद्धि की सीमा 36 फीसदी से घटाकर 20 फीसदी तय की गई है। जरूरतमंद छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस सहायता के तौर-तरीकों का सुझाव देने के लिए एक समिति गठित होगी। कक्षाओं में कम उपस्थिति के मामले में व्यक्तिगत रूप से विद्यार्थियों का पक्ष सुनकर उनका समाधान निकाला जाएगा। 
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन के दौरान निलंबित छात्राें के मामले में कुलपति ने आश्वासन दिया कि उनके मामलों पर प्राथमिकता के आधार पर विचार करने के लिए अनुशासन समिति की बैठक एक सप्ताह में होगी। इसके बाद कुलपति ने छह दिन से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र सैयद कैफ हसन और मोहम्मद रैय्यान को जूस पिलाकर उनकी हड़ताल खत्म करा दी। हड़ताल पर बैठे छात्र कैफ का वजन चार किलो और रैय्यान का 10 किलो कम हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें