फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: अतरौली में ढाई करोड़ रुपये से बनेंगी ये सड़कें, टेंडर जारी, तीन महीने में काम करना होगा पूरा

Fri, 01 Nov 2024 12:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अतरौली के हरचंदपुर, बाउपुर, पनेहारा, जमालगढ़ी, खैराबाद, विधिपुर, कमालपुर, चपौटा, सहनौल, राजमार्गपुर, नाथपुर, शेखपुर, खानपुर आदि गांव की सड़कें अब बन जाएंगी। इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
सड़क में गड्ढे - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में अतरौली ब्लॉक के विभिन्न गांवों में क्षेत्र पंचायत की ओर से करीब ढाई करोड़ रुपये से अधिक रकम खर्च कर सड़कों का निर्माण होगा। आजादी के बाद से कच्ची पड़ी इन सड़कों के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने मांग की थी। ब्लॉक प्रमुख राजेश्वरी देवी की अध्यक्षता में पास हुए प्रस्तावों के तहत विकास कार्यों के खंड विकास की ओर से टेंडर जारी किए गए हैं। तीन माह में इन सड़कों का निर्माण होगा।

विज्ञापन


इन पंचायतों में बनेंगी सड़क
ग्राम पंचायत हरचंदपुर, पनेहरा, जमालगढ़ी, खैराबाद, विधिपुर, कमालपुर, चपौटा, सहनौल, राजमार्गपुर, नाथपुर, शेखूपुर, खानपुर, चाऊपुर हौज, चौमुहां, जमनपुर, गनेशपुर, मधूपुर, भवीगढ़, गिजरौली, नौअरी, रामपुर गोसाईं, ककथेल, काजिमाबाद, गाजीपुर, जिरौली, भवीगढ़, गिजरौली आदि गांवों में खड़ंजा, सीसी रोड व नाला निर्माण कार्य होंगे। साथ ही जेआईएमएमआई परिसर का सौंदर्यीकरण भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां लगेगी सार्वजनिक प्याऊ
गणेशुपर तिराहा, डुकरिया वाली प्याऊ, नरौना 12 नंबर, ककेथल, काजिमाबाद बरी का अड्डा, गाजीपुर, जिरौली धूमसिंह व पनेहरा में राहगीरों के लिए पीने के पानी के लिए प्याऊ का निर्माण होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें