फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज की मौत के बाद हंगामा: जिसकी आड़ में मांगी थी रंगदारी, प्रबंधक ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Fri, 01 Nov 2024 11:53 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मरीज की मौत के बाद हंगामे के दौरान कुछ लोगों ने अस्पताल में घुसकर मैनेजर से रंगदारी मांगी। पांच लाख रुपये की रंगदारी न देने पर इमरजेंसी में तोड़फोड़ करते हुए ईसीजी मशीन तोड़ दी। जब विरोध किया तो मैनेजर व महिला स्टाफ को पीटा।
विज्ञापन
अस्पताल पर हंगामे के दौरान पुलिस - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना सासनी गेट क्षेत्र के आगरा रोड स्थित शेखर सराफ मेमोरियल रूसा हॉस्पिटल में 27 अक्तूबर को मरीज की मौत के बाद हुए हंगामे की आड़ में कुछ लोगों ने रंगदारी के लिए तोड़फोड़ की थी। मैनेजर व स्टाफ संग मारपीट तक कर दी। अस्पताल के मैनेजर ने मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


27 अक्तूबर को मूल चंद्र वार्ष्णेय की अस्पताल में मौत पर परिवार के लोगों ने हंगामा किया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने अस्पताल में घुसकर मैनेजर से रंगदारी मांगी। पांच लाख रुपये की रंगदारी न देने पर इमरजेंसी में तोड़फोड़ करते हुए ईसीजी मशीन तोड़ दी। जब विरोध किया तो मैनेजर व महिला स्टाफ को पीटा। रुपये नहीं देने पर स्टाफ व मालिक को जान माल की धमकी दी। पुलिस के आने पर आरोपी भाग गए।
विज्ञापन


बाद में सीसीटीवी कैमरे देखे गए तो ये आरोपी हंगामा कर रहे परिवार से अलग थे। जिनकी पहचान पंकज गौतम, जितेंद्र गौतम, विराट गौतम उर्फ कान्हा निवाासी खानपुर, थाना चंडौस हाल निवासी केशवनगर, आगरा रोड, मडराक के रूप में हुई। इस आधार पर तीनों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


सीओ प्रथम अभय पांडे ने बताया कि जांच के बाद सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने से साफ हुआ है कि आरोपी मृतक परिवार के न तो परिचित थे और न ही वे उन्हें जानते थे। वे इस हंगामे की आड़ में रंगदारी मांगने आए थे। इस आरोप में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें