नौरंगाबाद जीटी रोड पर उड़ती धूल।
- फोटो : samvad
नौरंगाबाद जीटी रोड पर पिछले लगभग तीन महीनों से चल रहे सीवर लाइन डालने के निर्माण कार्य ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदे जाने के बाद उसे समतल नहीं किया गया है, जिसके चलते पूरे क्षेत्र में धूल का गुबार उड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य की धीमी गति और सड़क की मरम्मत न होने से क्षेत्र में आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। सड़क पर गड्ढे और उखड़ी हुई सतह के कारण वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। धूल से बचने के लिए उन्हें दुकानों के सामने पॉलिथीन और पर्दे लगाने पड़ रहे हैं। इसके बावजूद पूरी तरह राहत नहीं मिल पा रही है।
- तीन महीने से सड़क खुदी पड़ी है। दिनभर धूल उड़ती रहती है, जिससे सामान खराब होने का डर बना रहता है। ग्राहकों को भी परेशानी होती है। - हिमांशु शर्मा, व्यापारी
- दुकान के अंदर बैठना मुश्किल हो गया है। धूल से बचाव के लिए पॉलिथीन लगानी पड़ी है, फिर भी राहत नहीं मिल रही। जल्द सड़क ठीक करानी चाहिए। - मीनू शर्मा, व्यापारी
- सड़क खराब होने से पूरे दिन धूल उड़ती रहती है। सीवर लाइन का कार्य शीघ्र पूरा कर सड़क की मरम्मत कराई जाएं. ताकि लोगों को धूल से राहत मिल सके। - हर्षित वार्ष्णेय
- निर्माणदायी संस्था को निर्देशित किया गया है कि जल्द से जल्द कार्य को पूरा कर सड़क की मरम्मत की जाए ताकि लोगों को समस्या न हो। - नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा