फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स की टक्कर से भतीजे की मौत, चाचा घायल

विज्ञापन
रमन कुमार का फाइल फोटो। - फोटो : GANGIRI
विज्ञापन
जिला एटा के थाना मारहरा के गांव फतेहपुर माफी निवासी बाइक सवार चाचा-भतीजे को गंगीरी थाना क्षेत्र के गांव भिलावली मोड़ पर मैक्स गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में भतीजे की मौत हो गई जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फतेहपुर माफी निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र शिवराम सिंह अपने 22 वर्षीय भतीजे रमन कुमार पुत्र राधेश्याम के साथ बाइक से अलीगढ शहर के एक अस्पताल में भर्ती अपनी भाभी को देखने और वहां मौजूद भाई के लिए खाना लेकर जा रहे थे। भिलावली मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में रमन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जितेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही गाड़ी छोड़कर चालक भाग निकला। पुलिस ने घायल जितेंद्र कुमार को छर्रा सीएचसी में भर्ती कराया है। सूचना पर परिवार वाले थाने पहुंचे। रमन कुमार तीन भाइयों में बीच का था। परिवार की महिलाएं विलाप करते हुए थाने पहुंचीं जहां पुलिस कर्मियों ने उन्हें सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें