फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में ननद और भाभी की मौत

विज्ञापन
रामवती देवी । फाइल फोटो। - फोटो : GANGIRI
विज्ञापन
थाना देहली गेट नगला मसानी प्रेमनगर निवासी दो महिलाओं की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शवों के पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

नगला मसानी प्रेमनगर निवासी सोनू कुमार पुत्र बलवीर सिंह रविवार को पत्नी सरला देवी (38), बहन रामवती देवी (48) व बेटे विनय के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल गांव बढारी बुजुर्ग गया था। सोमवार सुबह नौ बजे चारो वापस लौट रहे थे। रास्ते में गांव हिदरामई पास तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
बाइक पर बैठी दोनों ननद और भाभी सड़क पर गिरकर घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें छर्रा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पत्नी व बहन की मौत की सूचना मिलते ही सोनू बेहोश होकर गिर पड़ा। काफी देर बाद उसे होश आया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सोनू ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

सरला देवी फाइल फोटो।- फोटो : GANGIRI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें