फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे मैं साले और बहनोई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की देर शाम गभाना तहसील के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सवार साले-बहनोई की मौत हो गई। जैसे ही यह खबर मृतकों के घर पहुंचा तो परिवार वाले रोते बिलखते हुए अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर गांव वाले भी अस्पताल पहुंचे जहां से शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गभाना थाना क्षेत्र के गांव लालपुर नगला बंजारा निवासी 24 वर्षीय महबूत पुत्र रंजीत अपने बहनोई 27 वर्षीय रिंकू निवासी बाजगढ़ी थाना जवां के साथ बाइक में पेट्रोल भरवाने पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे। तहसील के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई। परिवार वालों के अनुसार महबूब साड़ी बेचने का काम करते थे जबकि रिंकू मेंहदी लगाने का काम करते थे। हादसे से दोनों के परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें