फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने वीसी में जाना एएमयू-शाहजमाल का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार रात वीडियो कांफ्रेंसिंग में एएमयू और शाहजमाल का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने पूछा कि क्या चल रहा है और आपके स्तर से क्या-क्या कदम उठाए जा रहे हैं। साथ में निगरानी बनाए रखने की हिदायत दी। बता दें कि मुख्यमंत्री ने यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों और आईजीआरएस पोर्टल संबंधी शिकायत निस्तारण की समीक्षा के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग रखी थी। जिसमें प्रदेश भर में अतरौली तहसील को लेकर विशेष चर्चा के साथ कड़े सुरक्षा इंतजाम, एसटीएफ की निगरानी, सीसीटीवी की मानीटरिंग आदि पर चर्चा हुई। इस दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके सवालों का जवाब दिया और निर्देशों पर हर संभव खरा उतरने का भरोसा जताया।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, शाहजमाल की भी टिकी निगाह
शाहीन बाग में चार माह के मासूम की मौत के साथ शाहीन बाग के धरना प्रदर्शन को लेकर आज सुनवाई होनी है। इस सुनवाई पर शाहजमाल की भी निगाहें टिकीं हैं। माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला आएगा स्थानीय अधिकारी उसके मुताबिक शाहजमाल धरना प्रदर्शन को भी हैंडल कर सकते हैं।
शाहीन बाग की तर्ज पर शाहजमाल में शुरू हुए धरना-प्रदर्शन के भविष्य को पहले दिन से ही शाहीन बाग से जोड़कर देखा जा रहा है। धरना स्थल दिल्ली चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा था। ऐसे में माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट शाहीन बाग के धरने को लेकर जो भी आदेश देगी, उसी तरह से यहां कोई कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें