गांधीपार्क क्षेत्र में धनीपुर के पास शुक्रवार रात ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई । दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक थाने में खड़ा करा दिया है। गंगीरी निवासी 45 वर्षीय सेल्समैन दाऊ दयाल महेन्द्र नगर में परिवार सहित रहते थे। चार बच्चों के पिता दाऊदयाल किसी काम से गंगीरी गए थे।
वहां से लौटते समय धनीपुर के पास अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। लोगों को एकत्रित होता देख चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया । खबर पर पहुंची पुलिस ने जेब में मिले कागजों के आधार पर पहचान कर परिवार को खबर दी। फिलहाल शव पोस्टमार्टम केंद्र भिजवा दिया है।