फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः छात्रा की अमर्यादित फोटो ग्रुप में डालने पर प्रधानाचार्य से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
वैक्सीनेशन के बाद छात्रा की अमर्यादित फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में अपलोड करने पर डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने विजय विद्यालय इंटर कॉलेज तोछीगढ़ के प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

इन दिनों इंटर कॉलेज में 15 से 17 वर्ष आयु के विद्यार्थियों का कोविड-19 वैक्सीनेशन हो रहा है।
विजय विद्यालय इंटर कॉलेज तोछीगढ़ में एक छात्रा का वैक्सीनेशन के दौरान का फोटो डिस्ट्रिक्ट एडेड/ गवर्नमेंट एक्टिविटी ग्रुप में अपलोड कर दिया गया, जो अमर्यादित था। इस ग्रुप के आठ लोग एडमिन हैं, जिनमें डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अंबुज जैन शामिल हैं। अमर्यादित फोटो अपलोड करने के मामले में डीआईओएस ने प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें