फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएमपीयू : प्रश्नपत्रों के पैकेट खोलते समय होगी वीडियो रिकॉर्डिंग

विज्ञापन
आरएमपीयू। - फोटो : samvad
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो रही हैं। प्रश्नपत्रों के पैकेट खोलते समय वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। परीक्षा के लिए हाथरस, अलीगढ़, एटा और कासगंज में 193 केंद्र बनाए गए हैं। 2,47,044 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे विवि के कंट्रोल रूम से जुड़ेंगे। कैमरे रुकने या संदेह की स्थिति में केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विवि प्रशासन ने मंशा जाहिर कर दी है। प्रश्नपत्रों के सील्ड पैकेट को परीक्षा केंद्रों पर खोलते समय उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग होगी और सीडी बनेगी, जो विश्वविद्यालय भेजी जाएगी। इस बार कॉपियों और ओएमआर शीट के साथ उपस्थिति पत्रक की मूल प्रति भी विश्वविद्यालय भेजी जाएगी।

इस संबंध में विवि के परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि अलीगढ़ मंडल में 14 नोडल केंद्र बनाए गए हैं। 193 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। स्ट्रांग रूम और परीक्षा कक्ष में वॉयस रिकाॅर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें