भाजपा के सेक्टर संयोजक एवं गांव खैराबाद नगलिया निवासी किसान सत्यपाल सिंह लोधी ने आरोप लगाया है कि क्षेत्रीय सहकारी समिति दक्षिणी स्थित सरकारी खरीद केंद्र पर गेहूं की खरीद नहीं की जा रही है।
वह स्वयं अपना गेहूं लेकर पहुंचे, लेकिन लेवी पर गेहूं नहीं खरीदा गया। सचिव यह कहकर गेहूं लौटा रहे हैं बारिश के दौरान भीगे गेहूं को अभी नहीं खरीदा जाएगा। इसके लिए सरकारी आदेश आएगा तब देखा जाएगा।
उन्होंने कहा है कि एक तो किसान दैवीय आपदा के कारण तबाह हो गया, ऊपर से रहा-सहा दर्द सरकारी कर्मचारी दे रहे हैं। किसानों को मुआवना देना तो दूर अब उनका गेहूं भी नहीं खरीदा जा रहा है। ऐसा ही खेल मक्का-बाजरा की खरीद में किया गया था। औने-पौने भाव में मंडी में आढ़तियों को गेहूं बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। अगर यही स्थिति रही तो किसानों को साथ लेकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।