दो पालियों में होगी परीक्षा, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के लखनऊ परिसर में बनाएगा केंद्र
विज्ञापन
अलीगढ़। राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य यूनिवर्सिटी में सहायक आचार्य के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 13 दिसंबर को होगी। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, लखनऊ परिसर में संपन्न होगी। परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. धीरेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो से शाम चार बजे तक निर्धारित की गई है। मीडिया प्रभारी गगन प्रताप सिंह ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों और महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से अवलोकन करते रहे।