फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएमपीयू : 2.83 लाख प्रवेश पत्र जारी होना शुरू

विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 नवंबर से शुरू होंगी। इसमें लगभग 2,83,303 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। शुक्रवार से इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी होना शुरू हो गया है। समर्थ पोर्टल के माध्यम से यह प्रवेश पत्र मिलना शुरू हो गया है। अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज में बने 202 परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में यह परीक्षाएं होंगी और दिसंबर तक संचालित होंगी।
विज्ञापन




परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश पत्र दिए जा रहे हैं। कई कॉलेज में छात्र-छात्राओं की पूरी फीस जमा नहीं हो पाई है, इसलिए कॉलेज प्रबंधन पहले फीस जमा कराते हैं और उसके बाद ही प्रवेश पत्र जारी करते हैं। समर्थ पोर्टल से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लॉग इन आईडी जारी कर दी गई हैं।


उन्होंने बताया कि ढाई लाख छात्र-छात्राओं के लिए लगभग 12.50 उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा केंद्रों पर भेजी जा रही हैं। शनिवार से यह केंद्रों पर पहुंचने लगेंगी। इस परीक्षा में दो तरह के प्रश्नपत्र आएंगे। एक विस्तृत उत्तर वाले और दूसरे बहुविकल्पीय। परीक्षा केंद्रों में हर तरह की मूलभूत सुविधाओं की जांच कराई जाएगी। नकल रोकने के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद परीक्षा केंद्र परीक्षार्थी
अलीगढ़ 89 1,38,783
एटा 49 61,399
हाथरस 35 44,163
कासगंज 29 38,958
योग 202 2,83,303
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें