फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आरएमपीयू के खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण समेत 11 पदक जीते

विज्ञापन
बाधा दौड़ में जंप लगाते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
इंटर कॉलेजिएट एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कैंपस एथलेटिक्स दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक हासिल किए। इसमें पांच स्वर्ण, दो रजत एवं चार कांस्य पदक शामिल हैं। इसमें विश्वविद्यालय से संबद्ध लगभग 20 महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर, 10000 मीटर दौड़, 400 मीटर बाधा दौड़, 110 मीटर बाधा दौड़, 3000 मीटर स्टीपलचेज, लंबी कूद, तिहरी कूद, भाला फेंक, गोला फेंक, चक्का फेंक तथा डेकाथलॉन आदि स्पर्धाएं हुईं।



गवेंद्र पाल सिंह ने 10 किलोमीटर दौड़ एवं 400 मीटर हर्डल्स में स्वर्ण तथा 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया। नीलम ने 10 किलोमीटर एवं 1500 मीटर दौड़ में दो स्वर्ण पदक हासिल किए। आशीष ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण और 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। इसके अतिरिक्त पुष्पप्रताप सिंह एवं संदीप ने 400 मीटर और 110 मीटर हर्डल्स में रजत पदक, जबकि सौरभ ने 110 मीटर हर्डल्स तथा शिवानी ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन




इस उपलब्धि पर एथलेटिक्स टीम के कोच डॉ. ताहसीन मंडल एवं डॉ. अवधेश कुमार ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की। विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव डॉ. शहनवाज खान ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह एवं कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह ने भी टीम की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता विश्वविद्यालय में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन



परिणाम पुरुष वर्ग
- 100 मीटर दौड़ : प्रथम – सौरभ, श्री भूमराज सिंह कॉलेज।
- 200 मीटर दौड़ : प्रथम – भरत प्रताप, एसपीएस. डिग्री कॉलेज।
- 400 मीटर दौड़ : प्रथम – आशीष कुमार, विश्वविद्यालय परिसर।
- 800 मीटर दौड़ : प्रथम – तुषार कुमार, श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय।
- 10,000 मीटर दौड़ : प्रथम – गवेंद्र पाल सिंह, विश्वविद्यालय परिसर।
- 1500 मीटर दौड़: प्रथम – तुषार, श्रीवार्ष्णेय महाविद्यालय।
- 3000 मीटर स्टीपलचेज: प्रथम – आयुष, डीएस कॉलेज।
- 400 मीटर बाधा दौड़ : प्रथम – गवेंद्र पाल सिंह, विश्वविद्यालय परिसर।
- लंबी कूद : प्रथम – पवन कुमार, चौधरी विजेंद्र सिंह कॉलेज।
- तिहरी कूद : प्रथम – गौरव यादव, श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय।
- भाला फेंक : प्रथम – सोनू कुमार, लाला राम श्रीदेवी कॉलेज।
- गोला फेंक : प्रथम – अमन, एसके कॉलेज, एटा।
- डेकाथलॉन: प्रथम – प्रशांत, लालाराम श्रीदेवी कॉलेज।
- चक्का फेंक: प्रथम – अमय शर्मा ।
महिला वर्ग
-100 मीटर दौड़: प्रथम – अनुष्का, पीसी बागला कॉलेज।
- 200 मीटर दौड़: प्रथम – कामिनी, एसआरडीए गर्ल्स पीजी कॉलेज, हाथरस।
- 400 मीटर दौड़: प्रथम – बीनेश कुमारी, पीसी बागला कॉलेज।
- 400 मीटर बाधा दौड़: प्रथम – पायल शर्मा, डीएस कॉलेज।
- 800 मीटर दौड़: प्रथम – पायल शर्मा, डीएस कॉलेज।
- 1500 मीटर दौड़: प्रथम – नीलम, विश्वविद्यालय परिसर।
- 10,000 मीटर दौड़: प्रथम – नीलम, विश्वविद्यालय परिसर।
- लंबी कूद: प्रथम – प्रिया, आरजे कॉलेज।
- भाला फेंक: प्रथम – मुस्कान त्यागी, एसआरडीए. गर्ल्स पीजी कॉलेज, हाथरस।
- गोला फेंक: प्रथम – सलोनी, एससीआरएस डिग्री कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें