राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़
- फोटो : साेशल मीडिया
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय ने प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर, प्रथम वर्ष की वार्षिक परीक्षा के सभी पाठ्क्रमों के एक या एक से अधिक विषयों में छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि पांच दिन बढ़ा दी है। अब 10 जनवरी तक फॉर्म भी भरे जाएंगे और फीस भी जमा होगी।
यूनिवर्सिटी के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी कर दी गई है। प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए विवि की वेबसाइट
https://rmpssu.org/ से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि अलग से घोषित की जाएगी।
यूनिवर्सिटी ने पहले 5 जनवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षा फॉर्म भरने औ फीस जमा करने की तिथि घोषित की थी।