इस बार धान का भाव पिछले बार से 200 रुपये तक अधिक है। कंबाइन मशीन से कटे धान का भाव 2800 व हाथ से कटे धान का भाव 3000 रुपये क्विंटल है। चूंकि कंबाइन वाले धान में हल्का मॉस्चर होता है, इसलिए किसान जल्दी बेचने के चक्कर में मंडी आ रहे हैं। आने वाले समय में कहीं भाव कम न हो जाएं ये भी चिंता है। अलीगढ़ में हाथरस, एटा, कासगंज, बदायूं, बुलंदशहर तक से धान पहुंच रहा है।
धनीपुर पर रात में रहती जाम की समस्या
धनीपुर मंडी में अंदर भी जगह काफी है। बाहर हाईवे भी काफी लंबा है, इसलिए यहां जाम की समस्या कम रहती है। रात में जब एक बजे से पहले प्रवेश नहीं मिलता, उस समय जाम लगता है।
ये हैं अनुमानित आंकड़े
- 60 हजार क्विंटल माल धनीपुर मंडी पहुंचा
- 60 हजार क्विंटल माल खैर मंडी पहुंचा
- 25 हजार क्विंटल माल छर्रा मंडी पहुंचा
- 12 हजार क्विंटल माल इगलास मंडी पहुंचा
- 6000 क्विंटल माल गभाना मंडी पहुंचा
- 5000 क्विंटल माल अतरौली मंडी पहुंचा
- 3500 क्विंटल माल हरदुआगंज मंडी पहुंचा
जिले में भी रकबा बढ़ा
- 83000 एकड़ पिछले वर्ष जिले में था धान का रकबा
- 89000 एकड़ इस बार जिले में हुआ धान का रकबा