आरोपी ने इंस्पेक्टर से कहा कि सेवानिवृत्ति के समय मिलने वाला धन आप मुझे व मेरे पिता, भाई को दे देना। इससे भूमि खरीदकर मुनाफा कमाया जाएगा। इसी लालच में सेवानिवृत इंस्पेक्टर ने तीनों के खाते में रकम भेज दी, उसके बाद से तीनों इधर-उधर बात घुमाने लगे।
कासगंज से सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर से जमीन में निवेश के नाम पर 28.97 लाख रुपये ठग लिए गए। इस संबंध में बन्नादेवी में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ मे बन्नादेवी थाना अंतर्गत दर्शन विहार कॉलोनी के राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि साल 2021 से 2023 तक कासगंज में तैनाती के समय उनकी मुलाकात कासगंज सोरों के तोलकपुर निवासी आशीष शर्मा व उनके परिवार से हुई। आशीष ने साझे में जमीन खरीदने का प्रस्ताव रखा।
उसने कहा कि सेवानिवृत्ति के समय मिलने वाला धन आप मुझे व मेरे पिता पिता कृष्ण अवतार, भाई ऋषि को दे देना। इससे भूमि खरीदकर मुनाफा कमाया जाएगा। इसी लालच में राजीव ने 23 नवंबर 2023 से 18 अक्तूबर 2024 तक तीनों के खाते में रकम भेज दी, उसके बाद से तीनों इधर-उधर बात घुमाने लगे। अब धमकी दे रहे हैं। बन्नादेवी पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।