फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: सेवानिवृत्त इंजीनियर के घर में लूट का आरोपी गिरफ्तार, नाना-नानी की हत्या कर लूट में गया था जेल

Sat, 10 May 2025 10:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कासिमपुर पावर हाउस से सेवानिवृत्त इंजीनियर देवी शरण वार्ष्णेय पत्नी राधारानी संग अकेले रहते हैं।आरोपी ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम देकर गया। उसने बुजुर्ग महिला का सिर दीवार में मारकर फोड़ दिया था।
विज्ञापन
सुरेन्द्र नगर में हुई चोरी के आरोपी साहिल को थाना क्वार्सी पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के सुरेंद्र नगर इलाके में 7 मई को सेवानिवृत्त इंजीनियर के घर में लूटपाट को अंजाम देने वाले आरोपी को शनिवार को पुलिस ने दबोच लिया। वह अटेंडेंट की अनुपस्थिति में कुछ दिन इस घर में काम कर गया था। आरोपी से लूटे गए जेवरात व एक चूड़ी बेचकर जुटाई गई रकम बरामद हुई है।

विज्ञापन


सीओ तृतीय अभय पांडेय ने बताया कि सुरेंद्र नगर की दनादन बगीची के पीछे रहने वाले कासिमपुर पावर हाउस से सेवानिवृत्त इंजीनियर देवी शरण वार्ष्णेय (75) पत्नी राधारानी संग अकेले रहते हैं। 7 मई दोपहर करीब 12 बजे आरोपी घर में घुसकर वारदात को अंजाम देकर गया। उसने बुजुर्ग महिला का सिर दीवार में मारकर फोड़ दिया था। उसकी पहचान अटेंडेंट टीकम सिंह ने मूल रूप से हरदुआगंज, वर्तमान इस्लामाबाद भट्ठा निवासी साहिल वारसी के रूप में की। अटेंडेंट ने बताया कि पिछले माह वह कहीं बाहर गया था। तभी उसने अपनी अनुपस्थिति में साहिल को अटेंडेंट के रूप में वहां चार-पांच दिन काम के लिए भेजा था।
यह भी पढ़ें... सेवानिवृत्त इंजीनियर के घर में लूट: बाथरूम की दीवार में मार फोड़ा वृद्धा का सिर, सीसीटीवी में कैद बदमाश
विज्ञापन
विज्ञापन

नाना-नानी की हत्या कर लूट में गया था जेल
आरोपी पर बाराबंकी के देवा थाने में 2024 में हत्या व लूट का मुकदमा दर्ज हुआ था। सीसीटीएनएस पर दर्ज अपराध के जरिये जब जानकारी मिली तो पूछताछ में उसने स्वीकारा कि उसके नाना-नानी बाराबंकी में रहते थे। उन्होंने अपनी फरीदाबाद की कुछ संपत्ति बेची थी। उसकी रकम उनके पास थी। उसे लूटने के लिए उसने दोनों की हत्या कर दी। इस वारदात में वह कुछ दिन जेल रहा था। वहां से छूटकर आने के बाद यहां आकर रहने लगा। साथ में मेडिकल अटेंडेंट का काम करने लगा था। इसी बीच उसका टीकम सिंह से परिचय हुआ था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें