फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बीए, बीकॉम, बीएससी के 88 कॉलेजों के रिजल्ट और घोषित, ऐसे देखे रिजल्ट

Fri, 24 Feb 2023 09:39 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बीए तृतीय सेमेस्टर के 70, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के एक, बीएससी तृतीय सेमेस्टर के 17 और बीकॉम तृतीय सेमेस्टर के एक महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। शेष महाविद्यालयों का परीक्षाफल शुल्क प्राप्त होने पर घोषित कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ से संबद्ध 88 महाविद्यालयों के बीए, बीकॉम, बीएससी तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


सत्र-2022-23 के बीए तृतीय सेमेस्टर के 70, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के एक, बीएससी तृतीय सेमेस्टर के 17 और बीकॉम तृतीय सेमेस्टर के एक महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। शेष महाविद्यालयों का परीक्षाफल शुल्क प्राप्त होने पर घोषित कर दिया जाएगा। 

ऐसे देखें रिजल्ट
बीए तृतीय सेमेस्टर, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर और बीएससी तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://rmpssu.org/ पर जाकर देखा जा सकता है। आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर भी रिजल्ट देख सकते हैं-
विज्ञापन

http://erp.rmpssu.org/StuRoll_2223.aspx

बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ से संबद्ध महाविद्यालयों की बीएड परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो गईं। एसवी कॉलेज, डीएस कॉलेज और टीकाराम कन्या महाविद्यालय में बने नोडल केंद्रों पर कई महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने परीक्षाएं दीं। डीएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार भारद्वाज ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई। सीसीटीवी कैमरे की नजर से परीक्षार्थियों पर नजर रखी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें