फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जिले की 3039 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा आयुष्मान योजना का कवच

Fri, 24 Feb 2023 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपने बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आयुष्मान योजना का स्वास्थ्य बीमा का कवच देने का फैसला किया है। लंबे समय से कार्यकर्ता इसकी मांग करते चले आ रहे थे।
विज्ञापन

जिले में भी 3039 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इसका लाभ मिलेगा और उन्हें सुरक्षा का एक कवच भी मिलेगा। सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अलावा इस योजना में सहायिकाओं को भी शामिल किया जाएगा। इन्हें पांच लाख का बीमा एवं आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा। सरकार की इस घोषणा को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्नेहलता चौहान, राजकुमारी, पवित्रा शर्मा, कुसुम लता आदि ने सरकार की इस घोषणा का स्वागत किया है।
इसके अलावा बजट में कृषि क्षेत्र में किसानों के हित में श्री अन्न योजना, भूमि सुधार योजना आदि योजनाओं की घोषणा की गई है। आकांक्षी योजना के तहत नगर पालिका, नगर पंचायतों में विकास कार्य कराए जाएंगे। साथा चीनी मिल की मरम्मत एवं उच्चीकरण के लिए 20 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। जिले में सड़क, फ्लाई ओवर, रिंग रोड आदि के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है। ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण एवं डिजीटल लाइब्रेरी बनाने की घोषणा की गई है। हालांकि संबंधित विभागीय अफसर बजट से जुड़ी घोषणाओं का विस्तृत विवरण आने पर ही सही बजट का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

जिले में वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थी : 54,144

विधवा पेंशन के लाभार्थी : 46,879
दिव्यांग पेंशन के लाभार्थी : 46,653
खाद्यान्न योजना के लाभार्थी : 27 लाख

साथा चीनी मिल को 20 करोड़ का बजट मिलने पर किसान खुश
साथा सहकारी चीनी मिल पर बृहस्पतिवार को कुसुम बिहारी शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। प्रदेश सरकार द्वारा बजट में साथा चीनी मिल की क्षमता वृद्धि कर नई चीनी मिल के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान करने पर गन्ना किसानों प्रसन्नता व्यक्त की।
डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह ने कहा कि अलीगढ़ का गन्ना किसान पिछले पांच वर्ष से नई चीनी मिल के लिए संघर्ष कर रहा था, लेकिन झूठे आश्वासन के अलावा कुछ नही मिला। चीनी मिल की मरम्मत के नाम पर करोड़ों रुपयों का बंदरबांट जरूर हुआ। बजट में भी 20 करोड़ रुपये मरम्मत के लिए मंजूर हुआ जिसे किसानों के विरोध को देखते हुए खर्च नही किया गया।
बरौली विधायक ठा. जयवीर सिंह ने आठ महीने पहले वायदा किया था कि 20 हजार क्विंटल की नई चीनी मिल की स्थापना कराई जाएगी। इस मौके पर देवराज सिंह, प्रमेंद्र सिंह राणा, विकास राजपूत, अजीत सिंह, कौशल ठाकुर, मनीष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें