फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभावों के पंच से ‘घायल’ खेल प्रतियोगिता

Wed, 26 Aug 2015 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिल्याबाई स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की राइफल शूटिंग एवं बाक्सिंग प्रतियोगिता हुई। यह प्रतियोगिता तो जिला स्तरीय थी लेकिन अभावों से भरी थी। खिलाड़ियों को बैठने तक का व्यवस्थित इंतजाम नहीं था। ‘हाट बाजार’ की तरह पूरी प्रतियोगिता का माहौल रहा।
विज्ञापन


 शूटिंग रेंज में एक कतार में विभिन्न स्कूलों के छात्र एवं छात्राएं एयरगन से निशाना साथ रहे थे तो दो फुट की दूरी पर जिला और मंडल के क्रीड़ा प्रभारी वार्तालाप में मशगूल थे। किस खिलाड़ी ने कैसा निशाना साधा यह देखने तक की कोई जहमत नहीं उठा रहा था। प्रतिभागी ही टारगेट लगाकर दिखा रहे थे। निशानेबाजों का ध्यान तक एकाग्र नहीं हो पा रहा था। दो कदम की दूरी पर ही पंजीकरण कराने को आपाधापी मची हुई थी।    

 अधिकतर खिलाड़ी ऐसे थे जो क्लास रूप से सीधे प्रतियोगिता में निशाना साध रहे थे। पहली बार एयरगन पकड़ी थी। प्रतियोगिता के आयोजन का जिम्मा शिक्षाधिकारियों ने लैफ्टी नाहर सिंह इंटर कॉलेज क्वार्सी को दिया। प्रतियोगिता के लिए बजट तक नहीं मिला था। इससे प्रतिभागियों ने भूख लगने पर बाहर जो मिला वह अपनी जेब से खरीद कर खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें