फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पल कांड: मासूम संग दरिंदगी पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की रिपोर्ट तैयार

Fri, 12 Jul 2019 05:16 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
ढाई साल की मासूम से दरिंदगी पर रिपोर्ट तैयार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

टप्पल के बहुचर्चित ढाई साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या के मामले में लखनऊ और चंडीगढ़ की राज्य स्तरीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला के फॉरेंसिक एक्सपर्टों ने अपनी अध्ययन रिपोर्ट तैयार कर ली है। यह खबर दोनों जगहों से अलीगढ़ पुलिस को मिल गई। इसके आधार पर टीमें अध्ययन रिपोर्ट लेने रवाना कर दी गई हैं। दो दिन के अंदर यह रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


रिपोर्ट मिलते ही उसके आधार पर मुकदमे में जरूरत के अनुसार धाराएं बढ़ाने का काम पूरा किया जाएगा और दस दिन के अंदर मुकदमे में चार्जशीट तैयार कर अदालत में पेश कर दी जाएगी। 

इस विषय में एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि 29 मई को लापता हुई बच्ची की लाश 2 जून की सुबह मिली थी। बच्ची के  पोस्टमार्टम रिपोर्ट को फॉरेंसिक एक्सपर्टों से अध्ययन के लिए भेजा गया था। इसमें कुछ सवाल भी तैयार करके एक्सपर्टों के पास भेजे गए थे।
विज्ञापन


देश की विख्यात चंडीगढ़ स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला के साथ-साथ लखनऊ स्थित प्रयोगशाला में भी यह रिपोर्ट अध्ययन के लिए भेजी गई थी। हालांकि आगरा प्रयोगशाला ने अपनी रिपोर्ट में यह पुष्टि की है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ। मगर लखनऊ व चंडीगढ़ की रिपोर्ट का इंतजार था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें