पुराने मृत्यु प्रमाण पत्र के एवज में कंप्यूटर जनित प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 20 हजार की रिश्वत देने वाले युवक की ओर से ग्राम प्रधान पति और महिला सचिव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।
गांव बरौठा निवासी प्रेमपाल सिंह ने अपने मृतक पिता इंद्रपाल सिंह विद्युत विभाग में कर्मचारी थे, इनके 1999 में बने मृत्य प्रमाण पत्र के एवज में ऑनलाइन (कंप्यूटर जनित) प्रमाण पत्र बनवाने की ग्राम प्रधान से गुहार लगाई थी। आरोप है कि इसके एवज में प्रधान पति सुभाष चंद्र ने पंचायत सचिव अनुपमा सिंह के नाम पर 20 हजार की रिश्वत ले ली तथा बाद में प्रमाण पत्र की मना कर पांच हजार रुपये लौटाकर बाकी के रुपये भी रख लिए। थाना पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, वादी द्वारा उपलब्ध कराए गए तथ्यों की जांच पड़ताल की जा रही है। ज्ञात रहे कार्रवाई को लेकर शिकायतकर्ता काफी दिनों से थाने, एसएसपी कार्यालय, विकास भवन के चक्कर काट रहा था, जिलाधिकारी के आदेश पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।