फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सीमेंट से लदा ट्रेलर पलटा, केबिन में फंसे चालक की मौत

विज्ञापन
यातायात को सुचारु कराने के लिए मथुरा रोड पर हुए हादसे के  उपरांत ट्राला को जेसीबी से हटाते हुए  - फोटो : samvad
विज्ञापन
अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे सीमेंट से लदा एक ट्रेलर पलट गया। इसके केबिन में दबकर चालक सत्य नारायण की मौत हो गई।मार्ग पर सीमेंट के कट्टे बिखर गए और जाम लग गया।
विज्ञापन


सत्यानारायण गांव सिलोरा, थाना किशनगढ़, जिला अजमेर के रहने वाले थे। वह हादसे के वक्त मथुरा की ओर से सीमेंट से लदा ट्रेलर लेकर आ रहे थे। इस दौरान ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दो घंटे बाद तक चालक केबिन में ही फंसे रहे, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब उन्हें निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने कट्टे और ट्रेलर को हटवाकर ट्रैफिक चालू कराया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क छोटी है और किनारों पर गहराई है। रात के समय बड़े वाहनों के चालकों को ऊंचे-नीचे किनारे का अंदाजा नहीं हो पाता है, जब वह दूसरे वाहन को साइड देने के लिए गाड़ी को थोड़ा भी सड़क से नीचे उतारते हैं, तो वह अनियंत्रित होकर पलट जाती है। कोतवाल सुभाष कठेरिया ने बताया कि चालक के परिजनों को सूचना दी गई थी। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रार्थना पत्र मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें