फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलबुल और मौसेरे भाई की हत्या में ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटा बहादुरपुर गांव स्थित अपनी ससुराल में रविवार की सुबह विवाहिता बुलबुल और उसके मौसेरे भाई की मौत के मामले में आठ लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। विवाहिता के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने और दोनों की हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट लिखवाई है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह बुलबुल और बहादुरपुर गांव निवासी उसके मौसेरे भाई का शव एक कमरे में मिला था। बुलबुल का शव जमीन पर पड़ा था, जबकि दीपू का शव फंदे पर लटक रहा था। विवाहिता के ससुर प्रताप सिंह ने दोनों के आत्महत्या करने की बात कही थी, जबकि विवाहिता के पिता राजवीर पुत्र भरतपाल सिंह निवासी पीली कोठी जयगंज शहर अलीगढ़ ने दहेज के लिए दोनों की हत्या करने का आरोप लगाया।
राजवीर सिंह के अनुसार चार वर्ष पहले उनके साढ़ू अनिल ने अपने गांव कोटा बहादुरपुर निवासी विकास पुत्र प्रताप सिंह के साथ बुलबुल की शादी कराई थी। शादी के बाद ससुराल वाले एसी व भैंस की मांग करते हुए उनकी बेटी को परेशान कर रहे थे। आरोप लगाया कि 17 जुलाई को ससुराल वालों ने उनकी बेटी को मारा-पीटा। इस पर बुलबुल ने फोन कर अपने मौसेरे भाई दीपू को बुला लिया। उस दिन दीपू मामला शांत कराकर चला आया। इसी रात ससुराल वालों ने फांसी लगाकर बुलबुल व दीपू की हत्या कर दी। उन्होंने मृतका के ससुर के साथ ही सास जनको, विक्रम सिंह पुत्र जयपाल सिंह, पिंकी पत्नी विक्रम सिंह, विजेंद्र पुत्र विक्रम सिंह, भोला पुत्र विक्रम सिंह, पवन पुत्र प्रताप सिंह, रामखिलाड़ी पुत्र रामपाल के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय ने दहेज उत्पीड़न व हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें