फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के लिए एएमयू छात्रों का पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट कार्यालय (सामान्य) ने अंतिम वर्ष (2021-2022) के छात्रों को नियुक्ति के उद्देश्य से पंजीकरण करने के लिए परामर्श दिया है। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर साद हमीद ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने नौकरी के बाजार के लिए चुनौतियां खड़ी की हैं और छात्रों के सीखने और करियर में उन्नति के अवसरों को प्रभावित किया है।
विज्ञापन

छात्रों के कौशल का प्रदर्शन करके अंतिम वर्ष को आगे बढ़ाने की पहल की है ताकि कारपोरेट जगत में अधिक से अधिक विश्वविद्यालय के छात्रों को उच्च पदों पर रोजगार उपलब्ध हो सके और उनको कैरियर के विकास के अन्य अवसर मिल सकें। उन्होंने सभी एएमयू अंतिम वर्ष के छात्रों से अनुरोध किया है कि वे प्लेसमेंट, इंटर्नशिप और अन्य कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। यह प्रविष्टि केवल 2021-2022 अंतिम वर्ष के एएमयू छात्रों के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें