फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दो परिवारों के बीच पथराव में 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, नौ को भेजा जेल

Mon, 06 May 2024 08:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गांव बालूखेड़ा में दो परिवारों में झगड़ा हुआ था। इसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हुए थे। दोनों पक्ष से थाने में तहरीर दी गई थी। दोनों पक्ष से 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इनमें दोनों पक्षों से नौ लोगों को पकड़ लिया गया। सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में खड़े झगड़े के आरोपी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

5 मई की दोपहर अकराबाद के गांव बालूखेड़ा में दो परिवारों के बीच झगड़े के दौरान हुए पथराव के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक महिला सहित 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इन पर बलवा, पथराव और जानलेवा हमला करने का आरोप है। दोनों पक्ष से नौ लोगों को पुलिस ने पकड़कर अदालत में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


थाना प्रभारी ऋषिपाल कसाना ने बताया कि 5 मई को गांव बालूखेड़ा में महेश चंद्र पुत्र होतीलाल और रमेश पुत्र मोहनलाल के परिवारों में झगड़ा हुआ था। इसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हुए थे। दोनों पक्ष से थाने में तहरीर दी गई थी। दोनों पक्ष से 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इनमें एक पक्ष के रमेश चंद्र, मुनेश कुमार, संजय, सम्मान कुमार, योगेश सहित दूसरे पक्ष के दयाशंकर, हरपाल, महेश और धीरज को पकड़ लिया गया। 6 मई को इन सभी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें