महानगर के शाह जमाल इलाके में छह माह पूर्व विजिलेंस द्वारा बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़े जाने के मामले में उस इलाके के अभियंताओं को चार्जशीट जारी कर दी है। इसमें एक अभियंता से चार्जशीट के जरिये और एक से नोटिस के जरिये जवाब मांगा है। इस बात की पुष्टि नगर क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता एसके जैन ने की है।
18 जनवरी को विजिलेंस आगरा की टीम ने शाहजमाल आरिफ पार्षद वाली गली में नर्सिंग बेगम के नाम से जारी विद्युत कनेक्शन पर 45.38 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई थी। इस मामले में मौके पर करीब 23 लाख से अधिक का असिस्मेंट निर्धारित किया गया।
साथ में विजिलेंस की रिपोर्ट पर विभागीय जांच एमडी आगरा स्तर से मुख्य अभियंता वितरण व उप मुख्य लेखाधिकारी को दी गई थी। जिसमें यह कहा गया कि स्थानीय अधिकािरयों को इस चोरी की जानकारी क्यों नहीं थी। अब इस जांच के आधार पर उस समय में उस इलाके में तैनात जेई से चार्जशीट के जरिये व एसडीओ से नोटिस के जरिये जवाब मांगा है। एक्सईएन ने भी इस बात की पुष्टि की है।