वहीं, एक अन्य कर्मचारी ने गंभीर बीमारी का हवाला देते हुए डॉक्टर की सलाह का प्रमाणपत्र अधिकारियों को सौंपा। एक कर्मचारी ने हाल ही में हुई कान की सर्जरी का जिक्र करते हुए कहा कि डॉक्टर ने आराम की सलाह दी है, फिर भी ड्यूटी लगा दी गई। एक अन्य कर्मचारी ने बताया कि वे खुद बीमार हैं और घर में देखभाल करने वाला कोई नहीं है, ऐसे में ड्यूटी करना जोखिम भरा हो सकता है।
एक बुजुर्ग कर्मचारी ने कहा कि उनका हाल ही में ऑपरेशन हुआ है और अभी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं, ऐसे में ड्यूटी करना उनके लिए जोखिम भरा हो सकता है। एक कर्मचारी ने पत्नी के गर्भवती व जल्द ही डिलीवरी होने की बात कहते हुए ड्यूटी से निजात दिलाने की मांग की। वहीं, एक कर्मचारी ने बताया कि घर में बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर है, ऐसे में लंबी ड्यूटी निभाना मुश्किल है।
एक महिला कर्मचारी तो रोते हुए बोली, जिंदगी में सब ड्यूटियां की हैं, पहली बार स्वास्थ्य ठीक नहीं है, इसलिए ड्यूटी कटवाने आई हूं। नगर आयुक्त ने कर्मचारियों की समस्याएं सुनते हुए आश्वासन दिया कि सभी आवेदनों की जांच कर उचित निर्णय लिया जाएगा।