फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: कैंसर के इलाज को बुलाए रिश्तेदार, फिर दस लाख लेकर हो गया फरार, देर रात दबिश देने पहुंची पुलिस

Tue, 13 Aug 2024 11:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सितहारी निवासी नीरज शर्मा कैंसर पीड़ित हैं। उन्हें उनकी पत्नी की बहन के सासनी क्षेत्र निवासी ससुर ने यह कहकर अलीगढ़ बुलाया कि यहां मसूदाबाद इलाके में अच्छे डॉक्टर हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जंक्शन क्षेत्र से कैंसर पीड़ित को उपचार के लिए बुलाकर भतीजे की गाड़ी में रखा दस लाख रुपये का बैग लेकर रिश्तेदार भाग गया। घटना बन्नादेवी के मसूदाबाद इलाके में 13 अगस्त शाम हुई। देर रात पुलिस टीम आरोपी के सासनी क्षेत्र के गांव में डेरा डाले हुए थी।

विज्ञापन


हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सितहारी निवासी नीरज शर्मा कैंसर पीड़ित हैं। उन्हें उनकी पत्नी की बहन के सासनी क्षेत्र निवासी ससुर ने यह कहकर अलीगढ़ बुलाया कि यहां मसूदाबाद इलाके में अच्छे डॉक्टर हैं। इस पर नीरज, अपनी पत्नी भूरी व भतीजे सौरभ संग गाड़ी से अलीगढ़ आए। चूंकि, सौरभ को गाड़ी भी खरीदनी थी तो वह अपने चाचा के उपचार व गाड़ी खरीदने के इरादे से बैग में दस लाख रुपये लेकर आए। उसी बैग में पर्स व आईफोन था। पर्स में एटीएम कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे। वह शाम को मसूदाबाद इलाके में गाड़ी लेकर रुके। 
विज्ञापन


वहीं, उनका सासनी निवासी रिश्तेदार मिला। उसने पूछा कि रुपयों का इंतजाम करके लाए हो। इस पर सौरभ ने बैग की ओर इशारा करते हुए बताया कि हां, रुपये बैग में हैं। मौका पाकर आरोपी रुपयों का बैग लेकर गूलर रोड की ओर भाग गया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी देखे। इसके बाद देर रात पुलिस आरोपी के गांव पहुंच गई। 
विज्ञापन


वहीं, सौरभ को थाने पर तहरीर लेकर मुकदमे की प्रक्रिया के लिए रोका गया था। सौरभ के अनुसार, वह दिल्ली में कार एसेसरीज का व्यापार करता है। वही पूरी रकम एकत्रित कर लाया था। इस मामले में इंस्पेक्टर बन्नादेवी पंकज मिश्रा ने बताया कि मामले में आरोपी की तलाश के प्रयास जारी हैं। सीसीटीवी देखे जाने के साथ उसके गांव तक पुलिस भेजी गई है।  मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें