फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, अब विवाह से किया इंकार, प्रेमी सहित चार के खिलाफ मुकदमा

Tue, 19 Mar 2024 09:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

छर्रा निवासी एक युवक का युवती के रिश्तेदार के घर आना जाना है। वहीं युवती की आरोपी से मुलाकात हुई। इसी बीच दोनों में प्रेम संबंध हो गए। आरोप है कि युवक भाई की शादी में युवती को अपने घर छर्रा बुलाकर ले गया। आरोप है कि वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने युवती से शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के थाना क्वार्सी क्षेत्र के एक मोहल्ले में शादी का झांसा देकर पहले एक युवक ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी करने की बात कही, तो टहला दी। बाद में मुकर गया। विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट की। पुलिस ने प्रेमी सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


क्वार्सी इलाके के एक मोहल्ला निवासी युवती ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि छर्रा निवासी एक युवक का उसके रिश्तेदार के घर आना जाना है। वहीं युवती की आरोपी से मुलाकात हुई। इसी बीच दोनों में प्रेम संबंध हो गए। आरोप है कि युवक भाई की शादी में युवती को अपने घर छर्रा बुलाकर ले गया। आरोप है कि वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। दोनों परिवारों में शादी की बातचीत पक्की हो गई। 

आरोप है कि युवक ने युवती से तीन लाख रुपये ले लिए। जिसके बाद वापस नहीं किए। 3 मार्च को आरोपी ने युवती से शादी से इंकार कर दिया। विरोध करने पर युवती से मारपीट कर दी। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी अफसर, जैबुनिशा, साइमा और जफर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें