फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सड़क हादसे के मरीज को भर्ती करने से किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
दीन दयाल उपाध्याय केडॉक्टर इतने संवेदनहीन हो चुके हैं कि शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में घायल हुए मरीज को भर्ती करने से इंकार कर दिया। डॉक्टर ने मरीज के परिजनों से पहले छोटे अस्पताल से रेफर का कागज मांगा।
विज्ञापन

दरअसल, अकरवास, डिबाई निवासी सौरव अपने मरीज कुसुम देवी को सुबह 11 बजे दीन दयाल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां सड़क हादसे का मामला जान डाक्टरों ने तीमारदारों को पुलिस का मामला बताकर, मरीज को भर्ती करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा पहले किसी पीएचसी यानि प्राथमिक जांच केंद्र से रेफर का पर्चा लेकर आओ या पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराओ। उसके बाद ही मरीज को भर्ती किया जाएगा। सौरव ने बताया के उन्होंने डॉक्टरों से मिन्नतें भी की लेकिन फिर भी उनके मरीज को भर्ती नहीं किया गया। ऐसे में उन्हें मरीज को, अस्पताल परिसर में स्ट्रेचर लेकर इधर उधर घूमना पड़ा।
घटना क ी जानकारी देते हुए सौरव ने बताया कि आज सुबह कुसुम देवी ई-रिक्शा में बैठकर अनूपशहर जा रही थीं, वहीं रास्ते में सीएनजी ट्रक की टक्कर से रिक्शा पलट गया, जिसमें मरीज बुरी तरह घायल हो गई। ट्रक ड्राईवर बिना रुके ट्रक लेकर भाग गया। जानकारी मिलने पर वे कुशुम को सीधे अस्पताल लेकर आ गए। हादसे में कुसुम का सिर फट गया, हाथ, पैर और कमर में गहरी चोट आई है। लेकिन डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर भर्ती करने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें