आपसी प्रेम एवं भाईचारे के प्रतीक होली पर्व को लेकर शहर में होली मिलन समारोह की धूम मची हुई है। इसी क्रम में शुक्रवार को अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन का होली मिलन एवं परिवार मिलन समारोह सेंटर प्वाइंट स्थित सिटी सेंटर मॉल में आयोजन हुआ। जहां राधा- कृष्ण के स्वरूपों संग जमकर फूलों की होली खेली गई और ठुमके लगाए। शुभारंभ एसोसिएशन के संरक्षक एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, सांसद सतीश गौतम ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा नेता ठा. श्योराज सिंह, एडीएम प्रशासन डीपी पाल, एडिशनल कमिश्नर जीएसटी, एफएसओ संजीव कुमार, एफडीए के सहायक आयुक्त सर्वेश मिश्रा, मुख्य खाद्य निरीक्षक अक्षय प्रधान आदि शामिल हुए।
समारोह में श्री राधा बल्लभ म्यूजिकल पार्टी के कलाकारों ने राधा- कृष्ण स्वरूपों में फूलों की होली, लट्ठामार होली और मयूर नृत्य के द्वारा कार्यक्रम को भव्य बना दिया। इस मौके पर अध्यक्ष मानव महाजन, संयोजक संजीव अग्रवाल, संरक्षक राजकुमार गुप्ता, चेयरमैन पंकज धीरज, महामंत्री विवेक बगाई, कॉर्डिनेटर दीपक गर्ग, कोषाध्यक्ष प्रमीत गुप्ता, संयुक्त महामंत्री सरदार मनमीत सिंह, राजीव अग्रवाल, अखिल गुप्ता, सह संयोजक अरविंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
अग्रवाल माृतशक्ति ने किया होली मिलन
श्री अग्रवाल परिषद मातृशक्ति के तत्वावधान में रामघाट रोड स्थित एक होटल में होली मिलन समारोह हुआ। शुभारंभ गुनिका सिंघल, अध्यक्ष ज्योति मित्तल, तूलिका अग्रवाल ने किया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। संचालन सीमा जैन, शिखा जिंदल ने किया। कार्यक्रम में गीतिका अग्रवाल, निधि अग्रवाल, दीप्ती, शैली, युक्ति, रेनू, गुंजन, आशा, पूनम आदि मौजूद रहीं।
19 को होगा होली मिलन समारोह
अलीगढ़। मानव कल्याण एक संकल्प संस्था के बैनर तले रविवार को जयशंकर धर्मशाला, एचबी इंटर कॉलेज के पास होली मिलन समारोह का आयोजन होगा। संस्था के संरक्षक डॉ. विभव वार्ष्णेय ने बताया कि होली मिलन समारोह एतिहासिक होगा। भगवान परशुराम सेवा ट्रस्ट एवं परशुराम सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में निर्मांणाधीन भगवान परशुराम मंदिर आसना मथुरा रोड पर रविवार दोपहर 12 बजे से होली मिलन समारोह होगा। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि होली मिलन समारोह में समस्त सनातन प्रेमी भारतवर्ष के अधिकांश राज्यों से भाग लेंगे।