फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इगलास विधायक ने की शिकायत: सीएमओ ऑफिस के बाबू पर गिरी गाज, शासन को भेजी कार्रवाई करने की संस्तुति

Sat, 08 Nov 2025 10:41 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए इगलास के विधायक राजकुमार सहयोगी ने 22 मई 2025 को शासन में पत्र लिखकर 29 बिंदुओं पर शिकायत की थी। इसमें मुख्य रूप से कहा था कि स्वास्थ्य विभाग में तैनात कुछ डॉक्टरों ने अपनी पत्नियों के नाम से फर्जी अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन काराया।
विज्ञापन
डीएम संजीव रंजन ने भेजा पत्र - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मे इगलास के विधायक राजकुमार सहयोगी द्वारा स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोप की शिकायत पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ सहायक (बाबू) रणधीर चौधरी पर कार्रवाई की संस्तुति की गई है। सिटी मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता की जांच रिपोर्ट के बाद 6 नवंबर 2025 को प्रशासन ने शासन को पत्र भेजा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए इगलास के विधायक राजकुमार सहयोगी ने 22 मई 2025 को शासन में पत्र लिखकर 29 बिंदुओं पर शिकायत की थी। इसमें मुख्य रूप से कहा था कि स्वास्थ्य विभाग में तैनात कुछ डॉक्टरों ने अपनी पत्नियों के नाम से फर्जी अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन काराया। इस रजिस्ट्रेशन से अवैध हॉस्पिटल संचालित कराए। जबकि प्रतिष्ठित अस्पतालों के चिकित्सक मानक पूरा होने के बाद भी अवैध वसूली का शिकार हो रहे हैं। शिकायत में अवैध हॉस्पिटल वाली जगहों का भी उल्लेख किया गया था। शासन स्तर से प्रशासन को जांच के लिए कहा गया। 

एडीएम स्तर से हुई जांच के बाद सीएमओ ने एसीएमओ डॉ. दिनेश खत्री पर शिथिलता के आरोप लगाते हुए 7 जुलाई 2025 को हॉस्पिटल पंजीयन के पटल से हटा दिया था। डॉ. खत्री ने इसके बाद 10 जुलाई को मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजकर अपना पक्ष रखा, जिसमें कहा कि उनपर एक तरफा कार्यवाही की गई है। इसी पत्र को शासन ने आईजीआरएस पर की गई शिकायत मानते हुए संज्ञान लिया था और जिला प्रशासन को जांच के लिए आदेश दिए थे। जिसके बाद एडीएम वित्त ने सिटी मजिस्ट्रेट को जांच सौंपी। अब इसी जांच रिपोर्ट पर कार्यालय सहायक के खिलाफ कार्यवाही के लिए शासन को संस्तुति की है।

इगलास के विधायक राजकुमार सहयोगी की शासन को की गई शिकायत की जांच नगर मजिस्ट्रेट से कराई गई। 8 सितंबर 2025 को जांच रिपोर्ट सौंपी गई। जिसमें सीएमओ कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक रणधीर चौधरी पर आरोपों की पुष्टि होती है। महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को आगे की कार्यवाही करने के लिए पत्र भेज दिया है। - संजीव रंजन, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें