अलीगढ़ के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के नगला आशिक अली भुजपुरा रोड पर 7 नवंबर को पास के घर के बाहर खेल रहीं दो बच्चियां ई- रिक्शा की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गईं। इनमें एक बच्ची की मृत्यु हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई । इस बीच मौका देखकर ई-रिक्शा चालक भाग गया।
विज्ञापन
कोतवाली नगर क्षेत्र के भुजपुरा पुलिस चौकी के क्षेत्र नगला आशिक रोड निवासी सादाब की दो पुत्रियां 7 नवंबर शाम सारा खान व मुबाइस्लान घर के बाहर खेल रहीं थी। तभी तेज गति से आ रहे ई-रिक्शा ने दोनों बहनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बच्चियां घायल गईं। इनमें गंभीर रूप से घायल छह वर्षीय बड़ी पुत्री सारा खान को परिजन निजी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में ई रिक्शों की भरमार है। नाबालिग चालक इन्हें लेकर दौड़ते रहते हैं । जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं । सीओ प्रथम मयंक पाठक ने बताया कि मामले में परिजनों की ओर से देर रात तक कोई तहरीर नहीं मिली है।