फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भानौली में हुआ दोबारा मतदान, 578 वोट पड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव भानौली में शनिवार को दोबारा मतदान हुआ। भारी पुलिस बल के साये में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ। 578 लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। भनौली में कुल 780 मतदाता हैं जिनमें 578 ने मतदान किया है।
विज्ञापन

एसडीएम खैर अंजनी कुमार सिंह और सीओ गभाना भी मतदान के दौरान गांव पहुंचकर शांति व्यवस्था का निरीक्षण करते रहे। दोपहर के समय धूप और गर्मी बढ़ने से मतदान कुछ धीमा हुआ लेकिन शाम होते ही मतदान करने वालों की संख्या बढ़ गई।
भनौली में बृहस्पतिवार को मतदान के बाद मतपेटिकाएं सील हो रही थीं तभी प्रधान पद की एक प्रत्याशी और उनके पचास-साठ समर्थक मतदान केंद्र के अंदर घुस गए थे। पीठासीन अधिकारी व मतदान कर्मियों से मारपीट कर वह मतपेटिकाएं छीनकर ले गए थे।
विज्ञापन

मतदान केंद्र के बाहर मतपेटिका तोड़कर फेंक दी और उसमें से मतपत्र निकालने के बाद फाड़कर खेत में फेंक दिए थे। फटे हुए मतपत्रों को एकत्र कराकर एसडीएम ने थाने में जमा करवा दिया था। इस मामले में प्रधान पद की एक प्रत्याशी राधा पाठक पत्नी रवींद्र पाठक, राजकुमार पुत्र रामप्रकाश व महेश पुत्र राम स्वरूप को पुलिस ने जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें