फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : गरीबों के चने पर घटतौली की मार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में शासन ने राशन कार्ड उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल के साथ एक किलो चना मुफ्त देने की व्यवस्था की है। ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। उसके पास पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध रहे, लेकिन कुछ राशन डीलर सरकार की मंशा को पलीता लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला महानगर के वार्ड 85 नगला झुंडा में सामने आया। यहां राशन डीलर को एक किलो के बजाय 850 ग्राम से लेकर 900 ग्राम चने के पैकेट देते रंगे हाथ पकड़ा गया। बसपा नेताओं ने इस मामले का वीडियो भी वायरल कर दिया है। इसमें इलेक्ट्रानिक कांटे पर एक किलो के बजाये चने के पैकेट की तोल 900 ग्राम साफ नजर आ रही है। जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि अब तक मामले की शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर आरोपी डीलर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगला झुंडा का राशन डीलर चने की तोल में गड़बड़ी करता रंगे हाथों पकड़ा गया है। तोल में किसी पैकेट में 850 ग्राम तो किसी में 900 ग्राम चना निकला है। यह गरीबों के साथ अन्याय है।
कपिल सूर्यवंशी, महानगर उपाध्यक्ष बसपा
-घटतौली पकड़े जाने के बाद भी राशन डीलर अपनी गलती मानने को तैयार नहीं था। उपभोक्ताओं की आपत्ति पर भी बोल रहा था कि हमारी कोई गलती नहीं है। गोदाम से ही ऐसे पैकेट आये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेमंत राजौर, उपभोक्ता
-उपभोक्ताओं की शिकायत पर चने की तोल करायी गई तो वह 100 से 150 ग्राम कम निकला है। हमने डीएसओ को भी फोन मिलाया था, लेकिन फोन नहीं उठा।
राहुल, ग्राहक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें