फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म में गर्भ ठहरने पर पिला दी दवा, गई किशोरी की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा निवासी एक किशोरी से एक किशोर छह माह से दुष्कर्म करता रहा। किशोरी को गर्भ ठहर गया और चार माह का गर्भ हो गया तो आरोपी ने अपने परिवार वालों को यह बात बता दी। इस पर आरोपी युवक के माता-पिता ने किशोरी को बुलाकर गर्भपात की दवा पिला दी। इससे किशोरी को रक्तस्त्राव शुरू हो गया। दो दिन तक घर पर रक्तस्त्राव होने से हालत बिगड़ गई। भाई इलाज के लिए मलखान सिंह जिला अस्पताल ले गया लेकिन किशोरी की मौत हो गई। मामले में आरोपी युवक और उसके माता-पिता पर भाई की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पीड़ित भाई की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि बुधवार को बहन की हालत नाजुक देख उसने पूछा तब बहन ने आपबीती बताई। वह उसे लेकर टप्पल सीएचसी पहुंचा जहां से प्राथमिक उपचार कर मलखान सिंह जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर क्राइम विनोद कुमार के अनुसार मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैै। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं चर्चा यह भी है कि किशोरी को रहे रक्तस्त्राव की बात दो दिन तक उसकी मां छिपाए रही। हालत नाजुक होने पर बुधवार को जब भाई ने पूछताछ की तब किशोरी ने आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें